Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Physical test conducted for Animal Welfare Volunteer recruitment in Dharampur; candidates were made to run while carrying a 25 kg sack
{"_id":"69899ad3ce9d0649b20bc234","slug":"video-mandi-physical-test-conducted-for-animal-welfare-volunteer-recruitment-in-dharampur-candidates-were-made-to-run-while-carrying-a-25-kg-sack-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में पशु मित्र भर्ती का शारीरिक परीक्षण आयोजित, उम्मीदवारों से 25 किलो की बोरी उठाकर लगवाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में पशु मित्र भर्ती का शारीरिक परीक्षण आयोजित, उम्मीदवारों से 25 किलो की बोरी उठाकर लगवाई दौड़
मल्टी टास्क वर्कर यानी पशु मित्र पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सरकारी कॉलेज मैदान धर्मपुर पहुंचकर भाग लिया, जहां सुबह 9:30 बजे से परीक्षण शुरू हुआ। उपमंडलीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं भर्ती कमेटी के सचिव सदस्य डॉ. घनश्याम भूपल के निर्देशन में आयोजित परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का आकलन किया गया। इस दौरान उम्मीदवारों से 25 किलो वजन की बोरी उठाकर दौड़ लगवाई गई और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर उनकी फिटनेस जांची गई। धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाले पशु औषधालय क्षेत्रों स्योह, मोरला, चोलथरा, सधोट, कून, घरवासड़ा और सकलाना से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई थी। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों के अनुसार अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा। भर्ती कमेटी ने बताया कि शारीरिक परीक्षण के बाद आगे की चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।