सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Opposition to the Balh airport proposal intensifies; the struggle committee demands construction at Jahu

Mandi: बल्ह एयरपोर्ट प्रस्ताव का विरोध तेज, संघर्ष समिति ने जाहू में निर्माण की मांग उठाई

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:21 PM IST
Mandi Opposition to the Balh airport proposal intensifies; the struggle committee demands construction at Jahu
उपजाऊ बहु-फसली जमीन के अधिग्रहण और संभावित बड़े पैमाने पर विस्थापन के विरोध में बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति ने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी और सचिव नंद लाल वर्मा की ओर से जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि तकनीकी सर्वे के आधार पर एयरपोर्ट के लिए जाहू क्षेत्र अधिक उपयुक्त पाया गया है, इसलिए बल्ह क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से किसान लगातार सरकार से आग्रह करते रहे हैं कि एयरपोर्ट का निर्माण गैर-उपजाऊ भूमि पर किया जाए, ताकि बल्ह क्षेत्र के किसानों को विस्थापन से बचाया जा सके। समिति का आरोप है कि किसानों को विश्वास में लिए बिना बहु-फसली उपजाऊ भूमि पर परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि रिपोर्ट में मंडी और हमीरपुर के बीच स्थित जाहू क्षेत्र में अधिकतर बंजर या कम उपजाऊ भूमि उपलब्ध होने और विस्थापन कम होने की बात कही गई है। चौधरी और वर्मा ने कहा कि बल्ह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से कृषि प्रधान रहा है और यहां की खेती आधारित अर्थव्यवस्था लगभग 400 करोड़ रुपये की है। प्रस्तावित अधिग्रहण से करीब 2500 परिवारों और हजारों कृषि मजदूरों की आजीविका प्रभावित होगी। नकदी फसल उत्पादन, डेयरी, पशुपालन और अन्य गतिविधियों से जुड़े लगभग 12000 लोगों के बेरोजगार होने की आशंका जताई गई है। समिति ने यह भी कहा कि प्रस्तावित क्षेत्र बाढ़ प्रभावित घोषित है और अतीत में कई बार भारी नुकसान झेल चुका है। ऐसे में रनवे निर्माण के लिए अतिरिक्त संरचनात्मक बदलावों से और भूमि अधिग्रहण बढ़ेगा। साथ ही सिंचाई और पेयजल योजनाओं, आवासीय ढांचे, सड़क नेटवर्क तथा पर्यावरण पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के दायरे में आने वाले छह गांवों में बड़ी आबादी सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की है, जिनके भूमिहीन होने का खतरा है। समिति का आरोप है कि पुनर्वास नीति स्पष्ट नहीं है और मुआवजा दरें इतनी कम हैं कि प्रभावित किसान कहीं अन्यत्र उपजाऊ भूमि नहीं खरीद सकते। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निकटवर्ती हवाई अड्डों की उपलब्धता और भौगोलिक कठिनाइयों को देखते हुए परियोजना की व्यवहार्यता पर पुनर्विचार होना चाहिए। उनका दावा है कि जाहू या सरकाघाट क्षेत्र में कम लागत और कम विस्थापन के साथ लंबा रनवे संभव है। अध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी और सचिव नन्द लाल वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि सामाजिक प्रभाव रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करते हुए तकनीकी सर्वे के आधार पर वैकल्पिक स्थल पर एयरपोर्ट निर्माण पर विचार किया जाए और वर्तमान अधिग्रहण प्रक्रिया को रोका जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन, रोजगार और सामाजिक संरचना की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से नवजात की मौत

08 Feb 2026

VIDEO: बस को बचाने के चक्कर में डिवाइडर फांद कर पलटा हाईवा, हाईवे पर लगा जाम

08 Feb 2026

VIDEO: ऑयल मिल कारोबारी ने खुद को मारी गोली, कार में मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस

08 Feb 2026

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार दबंगों द्वारा युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

08 Feb 2026

Meerut: ईंटों से भरे डंपर ने कार में मारी टक्कर, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

08 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार बदमाशों ने युवक को गिरा-गिराकर लात-घुसों से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

08 Feb 2026

Saharanpur: प्रॉपर्टी के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या

08 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: मवाना थाने के बंद कमरे में दर्ज हुए महिला सिपाही के बयान, पत्रकारों को भी थाने में नहीं दिया गया प्रवेश

08 Feb 2026

Meerut: आठ घंटे में अपहृत महिला सिपाही को पुलिस ने किया बरामद, बयान हुए दर्ज

08 Feb 2026

Meerut: सेवा भारती द्वारा आयोजित मानदेय कार्यक्रम हुआ संपन्न

08 Feb 2026

Meerut: सांसद खेल महोत्सव का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

08 Feb 2026

Meerut: शीलकुंज में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, सनातन संस्कृति को लेकर किया जागरूक

08 Feb 2026

फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज ने जीता स्वर्ण पदक

08 Feb 2026

जूही लाल काॅलोनी का तालाब पाट कर किए जा रहे कब्जे, जनता ही जनार्दन शिविर में लोगों ने महापौर से की शिकायत

08 Feb 2026

Raebareli: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा...चार की मौत

08 Feb 2026

कानपुर: नन्हे कलाकारों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने यात्रियों का दिल जीता

08 Feb 2026

UP Politics: सपा ने तैयार किया 2027 विधानसभा चुनाव का प्लान, Akhilesh दादरी से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

08 Feb 2026

पनकी के एमआईजी अंजनी पार्क मंदिर में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

08 Feb 2026

रायबरेली में हादसे में चार युवतियों की मौत... तीन घायल, डीएम-एसपी ने जाना घायलों का हाल

08 Feb 2026

सुल्तानपुर में डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, एचटी लाइन के तार से छूने से मौत; साथी झुलसा

08 Feb 2026

महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू, सज रहा बाबा का भव्य दरबार

08 Feb 2026

वैक्सीन कोल्ड चेन में मशीनों में धूल जमा होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार

08 Feb 2026

पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद डाली, नहीं कराई मरम्मत

08 Feb 2026

कोटा बिल्डिंग हादसा: एफएसएल जांच शुरू, भवन मालिक व नॉनवेज शॉप संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

08 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 08 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

08 Feb 2026

महिला डॉक्टरों ने लगाए चौके-छक्के, रस्साकसी में दिखाया दमखम; मिला सम्मान

08 Feb 2026

महिला किसान अपनाने लगी हैं कृषि की नवीन वैज्ञानिक तरीके, VIDEO

08 Feb 2026

फरीदाबाद में सुहावना हुआ मौसम, तापमान में आई राहत

08 Feb 2026

दिवंगत निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

08 Feb 2026

फरीदाबाद: अभिभावक बोले, आरटीई दाखिले का नोटिफिकेशन जल्द जारी करे शिक्षा विभाग

08 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed