{"_id":"69899a324f3752e6b10d3f89","slug":"video-the-mandi-district-police-will-set-up-a-special-cell-to-ensure-that-criminals-get-jail-time-not-bail-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस
मंडी जिले के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे अपराधियों को बेल के स्थान पर जेल भेजने की पक्की व्यवस्था करने के लिए एक स्पेशल सेल का गठन करेंगे। यह बात उन्होंने मंडी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। विनोद कुमार ने कहा कि अकसर बहुत से अपराधी ट्रायल के दौरान बेल पर छूट जाते हैं और बहुत से ऐसे मामले होते हैं जिनमें अपराधियों को सजा नहीं मिल पाती। इस बात पर मंडी जिला पुलिस अब स्पेशल सेल का गठन करेगी। यह सेल कमियों पर काम करते हुए भविष्य में अपराधियों को सलाखों के पीछे भिजवाने का पक्का बंदोबस्त करेगा। विनोद कुमार ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों के नाम पर बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन यातायात नियमों का सही ढंग से पालन करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के जो असली कारण हैं उन पर काम करते हुए इसमें कमी लाने की दिशा में प्रयाए किए जाएंगे। विनोद कुमार ने कहा कि आज प्रदेश में चिट्टा एक गंभीर समस्या बनी हुई है और प्रदेश सरकार पूरी संजीदगी के साथ इसकी रोकथाम के लिए कार्य कर रही है। मंडी जिला पुलिस ने भी इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कई अभियान चला रखे हैं। आने वाले समय में इन अभियानों को और तेज किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में अधिक से अधिक जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे और इसका एक पूरा प्लान तैयार करके उसपर काम किया जाएगा। एनडीपीएस एक्ट पर जिला पुलिस को मेन फोक्स रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।