{"_id":"69898010f735d41e5f07627b","slug":"video-mandi-women-were-given-the-message-to-be-aware-of-their-rights-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
सतसूड्या ढंढाल में महिला मंडल की बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कपूर का महिलाओं से संवाद हुआ, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं और जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान महिला मंडल की सदस्याओं ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत और आदर-सत्कार किया। इस अवसर पर राजेश कपूर ने महिलाओं को सामाजिक जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा। महिलाओं ने मुख्य रूप से बस सुविधा से संबंधित दिक्कतों सहित अन्य स्थानीय विषयों को उनके समक्ष रखा। राजेश कपूर ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। वहीं महिला मंडल की सदस्याओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में सकारात्मक और जनहित के प्रयासों में साथ देने का वादा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।