Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Classical music will resonate at Sankhan Garden tomorrow and a devotional music program will be held on the 11th
{"_id":"69897182e802a5cd2d098010","slug":"video-mandi-classical-music-will-resonate-at-sankhan-garden-tomorrow-and-a-devotional-music-program-will-be-held-on-the-11th-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कल संकन गार्डन में गूंजेगा शास्त्रीय संगीत, 11 को होगा भजन संध्या का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कल संकन गार्डन में गूंजेगा शास्त्रीय संगीत, 11 को होगा भजन संध्या का आयोजन
16 फरवरी से शुरू होने जा रहे छोटी काशी मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियां कल यानी 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस बार मंडी जिला प्रशासन मंडी शहर की स्थापना के 500वें वर्ष की थीम को लेकर महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इसी कड़ी में शहर भर में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी शहर के संकन गार्डन यानी ऐतिहासिक घंटाघर के नीचे 10 फरवरी को शास्त्रीत संगीत, गायन और वादन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को यहीं पर ही भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजनों के माध्यम से प्रभु महिमा का बखान किया जाएगा। 12 और 13 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में नाटकों का मंचन किया जाएगा। 17 फरवरी को संस्कृति सदन में ही कवि सम्मेलन और मंडयाली गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। डीसी मंडी ने बताया कि महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही लोगों का मनोरंजन और उन्हें सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का पूरा मौका देने का प्रयास किया जाएगा। डीसी मंडी ने अधिक से अधिक लोगों से इन आयोजनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।