{"_id":"6988bfdc66412e77d6051138","slug":"video-saltanapara-ma-daja-para-caugdhhakara-vadaya-bna-raha-tha-yavaka-ecata-lina-ka-tara-sa-chhana-sa-mata-satha-jhalsa-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, एचटी लाइन के तार से छूने से मौत; साथी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, एचटी लाइन के तार से छूने से मौत; साथी झुलसा
यूपी के सुल्तानपुर में शादी समारोह के दौरान हादसा हो गया। बरात निकलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसे बचाने गया दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव की है। गांव निवासी गंगा प्रसाद के पुत्र की बरात कादीपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव जा रही थी। बरात घर से निकलते ही डीजे बजने लगा और युवक नाचने लगे। इसी दौरान गांव निवासी संतोष कुमार का 25 वर्षीय पुत्र शिवा डीजे पर चढ़कर वीडियो बनाने लगा। तभी वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया।
उसे बचाने के लिए पाखरपुर जलालपुर, अंबेडकरनगर निवासी रंजीत (22 वर्ष) दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतिगरपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। रंजीत की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।