सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Honeytrap blackmailing scheme exposed; gang demanding Rs. 2.5 lakh arrested

Khargone Crime: हनीट्रैप का जाल बिछाकर ब्लैकमेलिंग, तीन महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार; गिरोह सलाखों के पीछे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 04:42 PM IST
Honeytrap blackmailing scheme exposed; gang demanding Rs. 2.5 lakh arrested

हनीट्रैप के जरिए आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लाखों रुपये की वसूली करने वाले एक ब्लैकमेलिंग गिरोह का खरगोन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सनावद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। आरोपी फरियादी को झूठे केस में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशों पर की गई। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविंद्र वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत की निगरानी में थाना सनावद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को ग्राम सताजना निवासी फरियादी ने थाना सनावद में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को एक महिला, जिसने अपना नाम सपना बताया, ने उसे बार-बार फोन कर पद्मावती कॉलोनी स्थित अपने घर बुलाया। वहां बातचीत के दौरान अचानक दो युवक और एक अन्य महिला कमरे में आ गए, जिन्होंने महिला का नाम वैजन्ती बताया।

पढ़ें: एमडी ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जमीन में गाड़ा, पुलिस ने नीले ड्रम किए बरामद; 266.9 किलो केमिकल जब्त

आरोपियों ने फरियादी को डराते हुए कहा कि उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया है और यदि उसने रुपये नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा, झूठे बलात्कार प्रकरण में फंसा दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। इसके बदले 2.50 लाख रुपये की मांग की गई। भयवश फरियादी ने 6 फरवरी को 10 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए, लेकिन धमकियां जारी रहीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।

शिकायत के आधार पर थाना सनावद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(7), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने पद्मावती कॉलोनी में दबिश देकर मुख्य आरोपी वैजन्ती को महिला पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथ दो अन्य महिलाओं तथा समीर पिता लियाकत (22) और सावन पिता मोहन (21), दोनों निवासी सनावद, के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद और आपत्तिजनक वीडियो जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kullu: कुल्लू में सजी शास्त्रीय संगीत की महफिल, खूब रंग जमा

08 Feb 2026

Mandi: धार्मिक आस्था, विश्वास और पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरा तत्तापानी

08 Feb 2026

गुरुहरसहाय में वाटर सप्लाई कर्मी पर हमला, तेजधार हथियार से किए वार

प्रताप बाजवा 24 घंटे में माफी मांगे नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें- मंत्री हरपाल सिंह चीमा

लक्की ओबरॉय मर्डर केस में आरोपी की गिरफ्तारी पर क्या बोले आप नेता दीपक बाली?

विज्ञापन

इटावा: गोदभराई के अगले ही दिन मिला प्रधान के भतीजे का शव, सीने में लगी थी गोली और पास पड़ा था तमंचा

08 Feb 2026

Hamirpur: पासपोर्ट बनवाने के लिए बढ़ा युवाओं का रुझान, प्रतिदिन डाकघर पहुंच रहे 40 युवा

विज्ञापन

भिवानी कोर्ट में फायरिंग और बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई कोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

08 Feb 2026

Bihar : गांव के ब्राह्मण अपने ही घर जाने से डर क्यों रहे? बिहार में SC-ST एक्ट का यह मामला सुर्खियों में है

08 Feb 2026

फगवाड़ा में श्याम फागुन महोत्सव 20 व 21 फरवरी को

जालंधर में आप नेता लक्की ओबरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

08 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: इमली चौराहे पर प्लास्टिक की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

08 Feb 2026

लुधियाना में तीन दिन से लापता बच्चे का शव झाड़ियों में मिला

08 Feb 2026

कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसानों का पैदल मार्च शुरू

पंजाब शिक्षा क्रांति: अभिभावकों की वर्कशॉप 2 का शहीद मक्खन सिंह स्कूल में आयोजन

फगवाड़ा के सतनामपुरा स्थित नागेश्वर गुगा मन्दिर में मूर्ति स्थापना दिवस

फगवाड़ा के राइस मिल मालिकों ने एफसीआई गोदाम में किया विरोध प्रदर्शन

VIDEO: सोनभद्र में खनन व्यवसायी की हत्या के बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने वारदात स्थल का किया दौरा

08 Feb 2026

Jalore News:  तीन टन वजनी वीर वीरमदेव की प्रतिमा टुंकाली पहाड़ी पर होगी स्थापित; एयरलिफ्ट करेगी सेना

08 Feb 2026

लखनऊ: केजीएयमू ट्रामा सेंटर में पर्चा बनवाने के बाद खाते में आ जाएंगे 11 हजार रुपए

08 Feb 2026

VIDEO: खनन व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या, हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा

08 Feb 2026

Maihar News:  लघु निर्माण घोटाले में कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, सात प्राचार्य निलंबित, आंकड़ा 17 के पार

08 Feb 2026

लखनऊ: मैक्स हॉस्पिटल से निकली साइकिल रैली, दिया गीता का संदेश

08 Feb 2026

पंजाब में लकी ओबेरॉय मर्डर केस का मुख्य आरोपी छोटी मुठभेड़ के बाद अमृतसर से गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

08 Feb 2026

हिसार में शपाल मलिक के इस्तीफे को लेकर 7 मार्च को रोहतक में होगी महापंचायत

08 Feb 2026

हिसार में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मंत्री राव नरबीर सिंह के खिलाफ की नारेबाजी, पुतला फूंका

08 Feb 2026

हिसार में राधा-कृष्ण का रास करा राम-लक्ष्मण का नगर दर्शन कराया

08 Feb 2026

Ujjain News: लहसुन की आड़ में अफीम की खेती, 1300 पौधे बरामद, माकड़ोन से पकड़ा गया आरोपी

08 Feb 2026

यमुनानगर का मॉल व अस्पताल फायरिंग केस, तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

08 Feb 2026

गोंडा: कड़ी निगरानी में सीटीईटी की शुरुआत, हर केंद्र पर पैनी नजर; दो पालियों में होगी परीक्षा

08 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed