फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two people, including a young man, died in a road accident

Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक समेत दो की हुई मौत

Sun, 12 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a young man, died in a road accident
जयसिंहपुर के ओड़ौली गांव में मृतक बम्ब बहादुर के घर के बाहर खड़े  ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
जयसिंहपुर। तहसील के निकट बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओड़ौली गांव के पास शुक्रवार देररात अनियंत्रित बाइक से टकराकर पैदल जा रहे स्थानीय निवासी निजी कर्मी बम्ब बहादुर यादव (36) और बाइक सवार गोसाईगंज के बांसगांव निवासी बाइक सवार मैकेनिक शिव बालक (36) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा शिवम बच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 09:30 बजे हुई। बांसगांव निवासी शिव बालक अपनी बहन के घर से शिवम के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। बाइक शिव बालक चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। ओड़ौली गांव के पास अचानक उनकी बाइक बेकाबू होकर पैदल जा रहे ओड़ौली निवासी बम्ब बहादुर यादव से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद शिव बालक और शिवम बाइक सहित गिर पड़े। दुर्घटना में शिव बालक व बम्ब बहादुर को गंभीर चोट लगीं। दोनों को सीएचसी, जयसिंहपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की मौत का पता चलने के बाद से उनके परिवार में चीख-पुकार मची है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दिल्ली लौटने की थी तैयारी, उससे पहले चली गई जान : बम्बहादुर यादव दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह धान की रोपाई के लिए पांच दिन पहले ही गांव आए थे। उन्हें वापस दिल्ली लौटना था। घर से करीब 100 मीटर पहले हुए हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed