फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seeds will be available online starting August 1st; payments must be made via the Saathi portal

Sultanpur News: एक अगस्त से ऑनलाइन मिलेगा बीज, साथी पोर्टल से ही होगा भुगतान

Sat, 11 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seeds will be available online starting August 1st; payments must be made via the Saathi portal
सुल्तानपुर। जिले में एक अगस्त से बीज बिक्री की व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी। अब निजी बीज विक्रेता किसानों को सीधे बीज नहीं बेच सकेंगे। इसके लिए सभी लाइसेंसधारी विक्रेताओं को 31 जुलाई तक साथी पोर्टल पर पंजीयन कर प्रोफाइल अपडेट करना होगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने जिले के 898 विक्रेताओं को आईडी और पासवर्ड जारी कर दिए हैं। अब तक 36 विक्रेता पंजीयन करा चुके हैं। नई व्यवस्था के तहत किसान पोर्टल के माध्यम से बीज का भुगतान करेंगे। हाथ से लिखी रसीद पर बिक्री मान्य नहीं होगी। बीज की आपूर्ति कंपनी से थोक विक्रेता और फिर खुदरा विक्रेता तक ऑनलाइन प्रणाली से होगी। पैकेट पर लगे बारकोड को स्कैन कर किसान बीज की गुणवत्ता, उत्पादन वर्ष, पोषक तत्व और फसल की अवधि जैसी जानकारी भी देख सकेंगे। जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल ने बताया कि नई व्यवस्था से बीज बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed