सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Violent Clash Over Money Dispute in Khandoli, Extra Police Force Deployed Village Head Among Six Held

खंदौली में बवाल: थाने से बुलानी पड़ गई अतिरिक्त पुलिस, तब खदेड़े जा सके उपद्रवी, प्रधान समेत छह गिरफ्तार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के थाना खंदौली पुलिस भी बवालियों को काबू नहीं कर सकी। बाद में थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। 

Violent Clash Over Money Dispute in Khandoli, Extra Police Force Deployed Village Head Among Six Held
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बा मोहल्ला व्यापारियन में रविवार को रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और सरिया से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस भी बवालियों को काबू नहीं कर सकी। बाद में थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने अपनी ओर से मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं खंदौली के प्रधान सहित छह लोगों को शांति भंग के आरोप में पाबंद किया गया है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, मोहल्ला व्यापारियन निवासी साकिब का खंदौली प्रधान राजकुमार और उसके भाई दशरथ से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को दशरथ साकिब के पास हिसाब करने पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इसके बाद दशरथ ने अपने भाई प्रधान राजकुमार सहित भूरा और ननका को फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में प्रधान अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों व सरिया से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बावजूद दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे, जिस पर थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ा। अतिरिक्त फोर्स ने बवालियों को माैके से खदेड़ा। पुलिस ने मौके से प्रधान राजकुमार, दशरथ, मुस्तकीम, शकील, साकिब और साकिर सहित छह लोगों को दबोच लिया। सभी का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साकिब पक्ष का आरोप है कि उसके ताऊ शकील ने दशरथ से इलाज के लिए 50 हजार रुपये लिए थे, जिनका मूलधन और 15 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से करीब दो लाख रुपये ब्याज पहले ही अदा किया जा चुका है, इसके बावजूद दशरथ दोबारा रुपये मांग रहा था। मामले में पुलिस उपनिरीक्षक विक्रम सिंह की तहरीर पर 10 ज्ञात और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व 7 सीएलए की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में घायल साकिव का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed