सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Leader Booked for Cheating Over Bus Conductor Job Promise in Agra

Agra: बस कंडक्टर बनवाने के नाम पर ठगी, किसान नेता पर 60 हजार लेने का आरोप; सिकंदरा थाने में FIR

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय किसान यूनियन ‘अटल’ के अध्यक्ष अमित चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी आगरा के सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी करने की शिकायत की गई। आरोप है कि किसान नेता ने परिचालक की नौकरी लगवाने के लिए 60 हजार रुपये ले लिए। 

Farmer Leader Booked for Cheating Over Bus Conductor Job Promise in Agra
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाने में भारतीय किसान यूनियन ‘अटल’ के अध्यक्ष अमित चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने परिवहन विभाग में संविदा पर परिचालक की नौकरी लगवाने के लिए 60 हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Trending Videos

पीड़ित फिरोजाबाद के थाना पचोखरा निवासी विजय पाल सिंह पूर्व में आरोपी अमित के संगठन में फिरोजाबाद जिले के जिलाध्यक्ष थे। अमित सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरतौनी निवासी हैं। पीड़ित ने बताया कि अमित ने उन्हें खुद की पहुंच का हवाला दिया था और परिवहन विभाग में संविदा पर परिचालक की नौकरी लगवाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने रिश्तेदार तरुण और रंजीत की नौकरी के लिए शैक्षणिक दस्तावेज की काॅपी दी। ऑनलाइन 60 हजार और 40 हजार रुपये नकद दिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने 40 हजार रुपये लौटा दिए और बाकी रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

किसान नेता का इंस्पेक्टर पर आरोप
उधर, किसान नेता अमित चौधरी का कहना है कि विजयपाल ने उन्हें संगठन के एक आयोजन के लिए रुपये दिए थे। उनके राकेश टिकैत का विरोध करने पर विजयपाल से दूरी हो गई। इस कारण उन्होंने विजयपाल को पद से हटाकर उसके रुपये लौटा दिए थे। विजयपाल ने जब भी तहरीर दी, उन्होेंने साक्ष्य दे दिए थे। उन्होंने सिकंदरा की बातचीत का एक ऑडियो वायरल कर दिया था, तब से इंस्पेक्टर उनसे निजी तौर पर दुश्मनी मानकर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed