{"_id":"6989609f9951951bc80e26f6","slug":"woman-denied-entry-into-in-laws-home-in-agra-stands-outside-for-four-hours-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाहिता मायके क्या गई, ससुराल वालों का बदल गया मन, चार घंटे दरवाजे पर खड़ी रही; घर में नहीं दी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाहिता मायके क्या गई, ससुराल वालों का बदल गया मन, चार घंटे दरवाजे पर खड़ी रही; घर में नहीं दी एंट्री
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
मायके गई विवाहिता जब लौटकर ससुराल पहुंची, तो उसे घर के अंदर नहीं घुसने दिया। वो चार घंटे तक गेट पर खड़ी रही। इस दौरान पुलिस भी बुला ली गई, लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला।
विवाहिता घर के दरवाजे पर खड़ी रही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में मायके से ससुराल आई विवाहिता को ससुरालियों ने घर में घुसने नहीं दिया। दरवाजा बंद कर लिया। महिला हेल्पलाइन समेत कई नंबरोें पर फोन करने से पुलिस पहुंची। चार घंटे तक विवाहिता ससुराल के गेट पर खड़ी रही। इसके बाद पुलिस के समझाने पर उसने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
Trending Videos
प्रताप नगर, गढ़ी भदौरिया निवासी डेविड सागर ने बताया कि उनकी 30 वर्षीय बहन अंशू की शादी 20 अप्रैल 2025 को ट्रांसयमुना के नरायच निवासी स्क्रैप कारोबारी गौरव सिंह के साथ हुई थी। शादी में कार, सारा गृहस्थी का सामान और 10 लाख नकद दिए गए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन दी गई पर बहन से सर्दी में ठंडे पानी से हाथों से कपड़े धुलवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पति अपने दोस्तों से तमंचा लाकर डराते हुए जान से मारने की धमकी देता था। 18 जनवरी को उनकी पत्नी ने बेेटे को जन्म दिया तो वह बहन को ससुराल से लाए थे। पति के ले जाने के लिए नहीं आने पर रविवार को दोपहर दो बजे छोड़ने के लिए गए थे। बहन के दरवाजा खटखटाने पर सास मंजू देवी, ससुर कर्मवीर और देवर अभिषेक ने दरवाजा नहीं खोला और बहन को रखने से मना करते हुए गौरव की दूसरी शादी कराने की बोलने लगे।
पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया पर दरवाजा नहीं खोला गया। मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि लड़का पक्ष को बुलाया गया है। पहले मामला काउंसिलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।