सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal Love: Agra Family Performs Rituals and 13th-Day Ceremony for Pet Dog

UP: आगरा में हो रही कुत्ते की तेरहवीं, पूरे परिवार ने मुंडवाया सिर; ब्रह्मभोज का भी हुआ आयोजन

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में एक परिवार के पालतू कुत्ते की मौत हुई, तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसे एक परिवार के सदस्य की तरह अंतिम विदाई दी गई। पूरे परिवार ने मुंडन कराया। इसके बाद तेरहवीं भी की गई। 
 

Animal Love: Agra Family Performs Rituals and 13th-Day Ceremony for Pet Dog
आगरा में हो रही कुत्ते की तेरहवीं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित शाहदरा बगीची में पशु प्रेम की एक भावुक मिसाल देखने को मिली। यहां 14 वर्षों तक परिवार के सदस्य की तरह पाले गए लेब्राडोर डॉग ‘टाइगर’ के निधन के बाद परिजनों ने उसे बेटे जैसी विदाई दी। बीमारी के चलते एक माह पहले टाइगर की तबीयत बिगड़ी थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


इसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। टाइगर का अंतिम संस्कार गंगाजी राजघाट पर किया गया। परिजनों ने पालतू डॉग के लिए मुंडन संस्कार भी कराया और 13 दिन बाद आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन व ब्रह्मभोज आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेरहवीं संस्कार में मोहल्ले के लोग भी शोक व्यक्त करने पहुंचे। शाहदरा बगीची निवासी घनश्याम दीक्षित ने बताया कि टाइगर को दिल्ली से खरीदा गया था और उसे बेटे की तरह पाला गया। सुख-दुख में परिवार के साथ रहने वाला टाइगर सिर्फ पालतू नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न हिस्सा था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed