{"_id":"69e1c70de3474b28e2018e6b","slug":"mobile-phones-get-costlier-prices-rise-by-5-000-10-000-war-and-supply-chain-disruptions-cited-as-reasons-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन महंगे: पांच से 10 हजार रुपये बढ़ गए मोबाइल फोन के दाम, युद्ध और सप्लाई चेन में बाधाएं वजह; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन महंगे: पांच से 10 हजार रुपये बढ़ गए मोबाइल फोन के दाम, युद्ध और सप्लाई चेन में बाधाएं वजह; जानें
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार
सेमीकंडक्टर चिप की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने न केवल आम ग्राहकों की जेब पर बोझ डाला है, बल्कि बाजार की रौनक भी छीन ली है। पढ़ें पूरी खबर...
मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोतरी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इन दिनों चिप कार्ड (सेमीकंडक्टर चिप) की बढ़ती कीमतों ने मोबाइल फोन और एलईडी टीवी की कीमतों में आग लगा दी है। चिप कार्ड की वैश्विक कमी और बढ़ती लागत के कारण मोबाइल फोन के दामों में 5 से 10 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
Trending Videos
अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने न केवल आम ग्राहकों की जेब पर बोझ डाला है, बल्कि बाजार की रौनक भी छीन ली है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एक जनवरी से चिप की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते टेक कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि जो स्मार्टफोन पहले 10 हजार रुपये में उपलब्ध था, उसकी कीमत अब 14 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वर्तमान में दुकानों में 12 हजार रुपये से कम श्रेणी के फोन मिलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीमियम मॉडल्स में यह बढ़ोतरी और भी अधिक है। व्यापारियों का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले चिप कार्ड मुख्य रूप से विदेशों से आयात किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध की स्थितियां और सप्लाई चेन में आई बाधाओं को इस महंगाई का मुख्य कारण माना जा रहा है। बजट फोन अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है।
बजट बिगड़ने के कारण लोग नया फोन खरीदने के बजाय पुराने फोन से ही काम चलाने को मजबूर हो रहे हैं। यदि चिप की कीमतों में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।
कीमतें बढ़ने से मोबाइल फोन कारोबार में सुस्ती
कोतवाली बाजार स्थित मोबाइल स्टोर के संचालक विनोद ने बताया कि कीमतों में उछाल का सीधा असर दुकानों की बिक्री पर दिख रहा है। वीरवार को करीब 15 ग्राहक मोबाइल देखने आए, लेकिन नई कीमतें सुनकर बिना खरीदारी के ही वापस लौट गए। जमानाबाद रोड (कांगड़ा) के सेल्समैन रिशू का कहना है कि कीमतों में किस्तों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे मोबाइल सेगमेंट का पूरा कारोबार सुस्त पड़ गया है।
कोतवाली बाजार स्थित मोबाइल स्टोर के संचालक विनोद ने बताया कि कीमतों में उछाल का सीधा असर दुकानों की बिक्री पर दिख रहा है। वीरवार को करीब 15 ग्राहक मोबाइल देखने आए, लेकिन नई कीमतें सुनकर बिना खरीदारी के ही वापस लौट गए। जमानाबाद रोड (कांगड़ा) के सेल्समैन रिशू का कहना है कि कीमतों में किस्तों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे मोबाइल सेगमेंट का पूरा कारोबार सुस्त पड़ गया है।

कमेंट
कमेंट X