फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five HAS officers transferred; Bhupendra Kumar appointed MD of State Industrial Development Corporation

हिमाचल: पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले, भूपेंद्र कुमार राज्य औद्योगिक विकास निगम के एमडी

Sat, 31 Oct 2026 01:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 01:31 PM IST
सार

 कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत 2013 बैच के एचएएस अधिकारी सिद्धार्थ आचार्य को डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के रजिस्ट्रार पद से स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
Five HAS officers transferred; Bhupendra Kumar appointed MD of State Industrial Development Corporation
हिमाचल में एचएएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच एचपीएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत 2013 बैच के एचएएस अधिकारी सिद्धार्थ आचार्य को डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के रजिस्ट्रार पद से स्थानांतरित किया गया है। वह मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। आचार्य को अब हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में कार्मिक विभाग (पूल) में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उन्हें आगे की तैनाती के लिए पूल में रखा गया है।

विज्ञापन


 2015 बैच के एचएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमारको डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के प्रशासक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में वह जिला उद्योग केंद्र, सोलन के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।  मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने ये आदेश जारी किए हैं। विशेष सचिव (कार्मिक) राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Trending Videos

भूपेंद्र कुमार हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम प्रबंध निदेशक
प्रदेश सरकार ने भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। भूपेंद्र कुमार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के 2009 बैच के अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति स्थायी आधार पर की गई है। अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति संजीव कुमार गांधी के स्थानांतरण के बाद हुई है। संजीव कुमार गांधी को हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, शिमला का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 

विज्ञापन

कृष्ण कुमार शर्मा उप मंडलीय अधिकारी सरकाघाट तैनात
2019 वैच के एचएएस अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक)सरकाघाट के पद पर तैनात किया है। वर्तमान में शर्मा संयुक्त निदेशक, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस के पद पर तैनात थे। वहीं 2022 वैच के एचएएस अधिकारी राजिंद्र कुमार गौतम को  उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) सरकाघाट अपनी अगली तैनाती के लिए कार्मिक विभाग (पूल) शिमला में रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed