फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15 solar street lights to be installed in Didwin Tikkar Panchayat at a cost of 2.50 lakh

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं टिक्कर पंचायत में 2.50 लाख से लगेंगी 15 सोलर स्ट्रीट लाइटें

Sat, 24 Oct 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। डिडवीं टिक्कर पंचायत में जल्द ही 15 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। पंचायत इस योजना पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च करेगी। लाइटें बाजार और अन्य जरूरतमंद सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।
विज्ञापन

पंचायत में कुल सात वार्ड हैं। ऐसे में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगने से विभिन्न स्थानों पर रोशनी की सुविधा उपलब्ध होगी और शाम ढलने के बाद अंधेरे के कारण होने वाली दिक्कतों से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर बाजार में 20 से अधिक दुकानें हैं, लेकिन यहां पर्याप्त सोलर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। त्योहारों के सीजन में लोग दिन ढलने के बाद भी खरीदारी के लिए बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की व्यवस्था होने से लोगों का आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर पंचायत के उपप्रधान कैप्टन राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत में जल्द ही सोलर स्ट्रीट लाइटों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed