{"_id":"6adbbf4334a3196b8206f285","slug":"tukhani-school-stands-first-in-mid-day-meal-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1011-213078-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मिड-डे मील प्रतियोगिता में तुखानी स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मिड-डे मील प्रतियोगिता में तुखानी स्कूल प्रथम
Sat, 24 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
गलोड़/बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय तुखानी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी में आयोजित मिड-डे मील क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विद्यालय का चयन आगामी खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में क्लस्टर के आठ विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वाद, प्रस्तुति और स्वच्छता के आधार पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया गया।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाने के लिए विद्यालयों को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुखानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान अश्वनी कुमार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार उपस्थित रहे। प्रथम स्थान हासिल करने वाला राजकीय माध्यमिक विद्यालय तुखानी अब खंड स्तरीय प्रतियोगिता में क्लस्टर का प्रतिनिधित्व करेगा