सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   200 girls were administered the HPV vaccine.

Hamirpur (Himachal) News: 200 लड़कियों को लगाया एचपीवी वैक्सीन का टीका

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
200 girls were administered the HPV vaccine.
पीएचसी नालटी में एचपीवी वैक्सीन लगाने के बाद लड़कियां स्वास्थ्य कर्मियों के साथ। स्रोत : स्वास्
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को जिले के 28 स्वास्थ्य केंद्रों में 200 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के टीके लगाए गए।
Trending Videos

खंड बड़सर में 35, भोरंज में 45, गलोड़ में 31, नादौन में 24, टौणी देवी में 52 और सुजानपुर में 13 लड़कियों का टीकाकरण हुआ। इस अभियान की शुरुआत 29 मार्च को की गई थी, और अब तक 980 लड़कियों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन 206 लड़कियों का टीकाकरण किया गया था, जबकि चार और पांच अप्रैल को क्रमशः 195 और 192 लड़कियों ने यह टीका लगवाया था। शनिवार को 187 लड़कियों को टीका लगाया गया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि लड़कियां इस टीकाकरण के प्रति रुझान दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण पूरी तरह से स्वैच्छिक है, लेकिन अभिभावकों की सहमति आवश्यक है। सभी विवरण यू-विन डिजिटल पोर्टल पर दर्ज किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में एचपीवी का टीका आमतौर पर 10 हजार रुपये से अधिक कीमत पर उपलब्ध होता है, लेकिन सरकार यह टीका मुफ्त में उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed