सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20,000 devotees paid obeisance at Baba Balak Nath Temple

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम में चल रहे चैत्र माह के मेलों के दौरान मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
Trending Videos


मंदिर प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को 32 लाख 68 हजार 690 रुपये चढ़ावा दर्ज किया। इसमें 25 लाख 49 हजार 940 रुपये बतौर ऑफरिंग प्राप्त हुए। 7 लाख 18 हजार 750 रुपये दान के रूप में जमा हुए। श्रद्धालुओं ने 11 ग्राम 150 मिलीग्राम सोना और 112 ग्राम 350 मिलीग्राम चांदी भी चढ़ाई। विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड पाउंड 1055, अमेरिकी डॉलर 143, यूरो 260, कनाडा डॉलर 2720 और ऑस्ट्रेलियन डॉलर 300 शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यूएई की मुद्रा 1125, सऊदी अरब रियाल 15 और न्यूजीलैंड की मुद्रा 50 दर्ज की गई। मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि चैत्र माह के मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साफ-सफाई, जल व्यवस्था और सुचारू दर्शन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि दूरदराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बारिश के कारण कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं काे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु बारिश में दर्शनों के लिए लाइन में लगकर बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed