{"_id":"69d803f67ebeece15c00478b","slug":"23-thousand-devotees-visited-paunahari-in-deotsidh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-189703-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 23 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 23 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। मौसम साफ होते ही बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दियोटसिद्ध पहुंचे और बाबा बालक नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
देर रात तक करीब 23 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। दिनभर मौसम अनुकूल रहने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु परिवार सहित दर्शन के लिए पहुंचते रहे। इस दाैरान मंदिर परिसर में पाैणाहारी के जयकारे गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम किए, ताकि किसी को असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात 12 बजे तक मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए खुले रखे गए। कतारों में लगे श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से दर्शन करते नजर आए।
कोट
चैत्र मास मेले के चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। प्रशासन और मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। -स्वाति डोगरा, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएमए बड़सर
मंदिर में चढ़ा 33,71,295 रुपये का चढ़ावा
बाबा बालकनाथ मंदिर में चैत्र मास के मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वीरवार को चढ़ावे की गणना में कुल 33,71,295 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए। इसमें 26,44,000 रुपये नकद दान और 7,27,295 रुपये अन्य माध्यमों से चढ़ाए गए। श्रद्धालुओं ने चढ़ावे में 1 ग्राम 490 मिलीग्राम सोना और 134 ग्राम 720 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। इसके अलावा, विदेशी मुद्राओं में 395 यूएस डॉलर, 365 यूरो और 215 कनाडाई डॉलर मंदिर को समर्पित किए गए।
Trending Videos