सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners told their problems to the Block Education Officer

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताईं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 10 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pensioners told their problems to the Block Education Officer
पेंशनर खंड शिक्षा अधिकारी भोरंज को अपनी समस्याओं बारे ज्ञापन देते हुए। स्रोत : पेंशनर।
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर संघ खंड भोरंज के सदस्य वीरवार को प्रधान कमलेश मिश्रा की अध्यक्षता में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से मिले और समस्याओं के बारे में बताया। प्रतिनिधिमंडल में जगदीश शर्मा, कुलदीप चंद, हरवंश कतना, सुरेश शर्मा, क्षत्रवीर सिंह, नरोत्तम लाल शर्मा, राम शर्मा, बलदेव शर्मा शामिल रहे। खंड प्रधान कमलेश मिश्रा ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के तहत दिए लाभों की दो वेतन वृद्धियां, जो एक जनवरी 1996 से देय हैं, का बकाया शीघ्र जारी किया जाए और मेडिकल बिलों का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राज कुमार पटियाल ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का हल किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed