{"_id":"69d8c30d34f337089c0aa1c8","slug":"video-hamirpur-two-vehicles-collide-near-trolley-stand-three-sustain-minor-injuries-police-initiate-investigation-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: ट्राला स्टैंड के समीप दो वाहनों में टक्कर, तीन को हल्की चोटें, पुलिस ने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: ट्राला स्टैंड के समीप दो वाहनों में टक्कर, तीन को हल्की चोटें, पुलिस ने की जांच शुरू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:59 PM IST
Link Copied
सदर थाना के तहत ट्राला स्टैंड के पास दो वाहनों में टक्कर हुई। इस टक्कर में तीन लोगों को हल्की चोटें आई। तीनों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार करवाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। घटना शुक्रवार सुबह 7:30 बजे की है। पालमपुर से सरकारी बोलेरो गाड़ी में दो कर्मी शिमला के लिए जा रहे थे। अभी गाड़ी ट्राला स्टैंड के पास ही पहुंच थी कि सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर में दो गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। टक्कर से हल्का जाम लगना शुरू हुआ। मौके पर यातायात पुलिस और सदर पुलिस की टीम पहुंची। क्रेन के माध्यम से गाड़ी को सड़क किनारे किया। घटना में देशराज, विनोद और रीना घायल हुए। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलवाया। दोनों पक्षों के ब्यान लिखे गए हैं। तीनों की हालत बेहतर है। एसपी बलवीर सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।