फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   2.5 lakh cheated in the name of providing job

Hamirpur (Himachal) News: नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख ठगे

Thu, 23 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत भोटा में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोटा निवासी प्यार चंद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 2.50 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब भी आरोपी से पैसे या नौकरी के संबंध में बात की गई तो वह जल्द नौकरी लगने का आश्वासन देकर टालमटोल करता रहा। लंबे इंतजार के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलने पर उसने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed