फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   chamba vehi landslide chanju bagheigarh road blocked

Chamba Landslide: वेही के पास भूस्खलन से चांजू–बघेईगढ़ मुख्य मार्ग बंद, दो निजी बसें फंसीं

Sat, 01 Aug 2026 10:36 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 01 Aug 2026 10:36 AM IST
सार

चंबा के चुराह उपमंडल में लगातार बारिश के कारण वेही के समीप भूस्खलन हुआ, जिससे चांजू–बघेईगढ़ मुख्य मार्ग बंद हो गया। सड़क पर भारी मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह ठप है। मार्ग बंद होने से दो निजी बसें भी फंस गई हैं। प्रशासन से सड़क जल्द बहाल करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
chamba vehi landslide chanju bagheigarh road blocked
वेही के पास भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चुराह उपमंडल में लगातार हो रही बारिश के बीच वेही के समीप भूस्खलन होने से चांजू–बघेईगढ़ मुख्य मार्ग बंद हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर दो निजी बसें भी फंस गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की है ताकि आवाजाही सामान्य हो सके। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मार्ग खुलने तक इस सड़क पर यात्रा करने से बचें और मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed