सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   28 women learn to make toys at ARSETI

Hamirpur (Himachal) News: आरसेटी में 28 महिलाओं ने सीखे खिलौने बनाना

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। शिविर में 28 महिलाओं को खिलौने (सॉफ्ट टॉयज) बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Trending Videos

प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कहा कि इस संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने उद्यम स्थापित कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूहों का गठन करके भी महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार चला सकती हैं। इसमें आरसेटी और विभिन्न बैंक भी उनकी भरपूर मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं को बैंकों की ऋण योजनाओं, बीमा योजनाओं, अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed