सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hrithik wins the Barhni Dangal

Hamirpur (Himachal) News: ऋतिक ने जीता बढ़नी का दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hrithik wins the Barhni Dangal
बढ़नी में आयोजित दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते हुए आयोजक व मुख्यातिथि सुभाष ढटवालिया। स्रो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के तहत बढ़नी में मंगलवार को आयोजित दंगल में ऋतिक दिल्ली और सरवन शेरों के बीच हुए मुकाबले में ऋतिक ने सरवन को हराकर माली अपने नाम की।
Trending Videos

विजेता पहलवान ऋतिक को 30 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता सरवन को 20 हजार रुपये और ट्रॉफी का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता सुभाष ढटवालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल कुश्ती ऋतिक दिल्ली और सरवन शेरों के बीच हुई, जिसमें ऋतिक दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि सुभाष ढटवालिया ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed