{"_id":"6a611b48e54ce22024034caa","slug":"573-trees-to-be-cut-for-science-college-campa-releases-rs-22-crore-for-compensation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-201891-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान समर्पित कॉलेज के लिए कटेंगे 573 पेड़, क्षतिपूर्ति को कैंपा का 2.2 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान समर्पित कॉलेज के लिए कटेंगे 573 पेड़, क्षतिपूर्ति को कैंपा का 2.2 करोड़ जारी
Thu, 23 Jul 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के विकासनगर में प्रदेश के पहले विज्ञान समर्पित शिक्षण संस्थान के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। संस्थान के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि पर 573 पेड़ काटे जाएंगे।
इन पेड़ों की एवज में वन विभाग को जमा करवाए जाने वाले कैंपा फंड के लिए सरकार ने 2.2 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विज्ञान समर्पित संस्थान के निर्माण के लिए 2.9950 हेक्टेयर वन भूमि को उच्च शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।
वन भूमि हस्तांतरण के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के प्रथम चरण की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। अब दूसरे चरण की मंजूरी के लिए कैंपा फंड जमा करवाना जरूरी था। इसके लिए हमीरपुर कॉलेज प्रबंधन ने सरकार से राशि जारी करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
सरकार की ओर से कैंपा फंड के तहत जारी 2.2 करोड़ रुपये संबंधित एजेंसी के माध्यम से जमा करवाए जाएंगे। इसके बाद केंद्र सरकार से एफसीए के दूसरे चरण की मंजूरी प्राप्त की जाएगी।
प्रस्तावित भूमि पर 573 पेड़ चिह्नित किए गए हैं, जिनके एवज में कैंपा फंड जमा करना अनिवार्य है। दूसरे चरण की स्वीकृति मिलने के बाद भूमि उच्च शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित हो जाएगी और विज्ञान समर्पित कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
यह संस्थान प्रदेश में विज्ञान शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके शुरू होने से हमीरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कोट
राज्य का पहला विज्ञान समर्पित शिक्षण संस्थान बनाने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। कैंपा फंड के तहत सरकार ने धनराशि जारी कर दी है। -सतीश सोनी, प्रधानाचार्य, हमीरपुर कॉलेज