{"_id":"6a1f0fe19f598684530b66cd","slug":"96-posts-vacant-in-health-institutions-of-the-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-195623-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में 96 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में 96 पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संस्थानों में स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। करीब 40 स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत 513 पदों में से 421 पद ही भरे हुए हैं, जबकि 96 पद रिक्त पड़े हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और अन्य श्रेणियों के पद शामिल हैं।
रिक्त पदों के चलते अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। कई संस्थानों में लंबे समय से पद खाली होने के कारण मरीजों को आवश्यक सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। कई स्थानों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त हैं, जिसके चलते मरीजों को उपचार के लिए अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरना आवश्यक है।
विज्ञापन
किस श्रेणी में कितने पद रिक्त
मेडिकल ऑफिसर (एमओ) के 118 स्वीकृत पदों में से 97 भरे हैं, जबकि 21 पद रिक्त हैं। बीएमओ के छह पदों में से पांच भरे और एक रिक्त है। स्टाफ नर्स के 77 स्वीकृत पदों में से 51 भरे हैं और 26 पद खाली हैं। चतुर्थ श्रेणी के 82 पदों में 54 भरे और 28 रिक्त हैं। लैब तकनीशियन एवं असिस्टेंट के 37 पदों में से 29 भरे औरआठ पद खाली हैं। वहीं फार्मेसी ऑफिसर के 44 स्वीकृत पदों के मुकाबले 48 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। सीएचओ के 149 पदों में से 137 भरे हैं और 12 पद रिक्त हैं।
स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। खाली पदों की जानकारी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को भेजी जाती है। -डॉ. अजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर

Trending Videos