सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A family cannot be imagined without women: Suresh

महिलाओं के बिना परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती : सुरेश

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A family cannot be imagined without women: Suresh
धरयाड़ा में टैंक का लोकार्पण करते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास खंड परियोजना टौणी देवी ने कंज्याण पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
Trending Videos

उन्होंने ढो गांव में सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का उद्घाटन किया। इसके बाद धरयाड़ा गांव में ओवरहेड टैंक का लोकार्पण कर लोगों को समर्पित किया। टैंक निर्माण पर 17 लाख 60 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इसकी क्षमता 1 लाख 10 हजार लीटर पानी की है। सुरेश कुमार ने बताया कि महिलाओं के बिना परिवार, समाज, राष्ट्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में प्रत्येक ग्राम पंचायत से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली छह चैंपियन बेटियों, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में अनन्य उपलब्धियां हासिल करने वाली 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कंज्याण को एक कस्बे के रूप में विकसित करने का कार्य जारी है।
पिछले तीन वर्षों में कंज्याण पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, डॉ. रमेश डोगरा, संदीप चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed