{"_id":"69dbef90a656f0f5aa0f39a8","slug":"a-public-library-will-be-built-in-panjot-with-a-cost-of-rs-10-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-189987-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंजोत में दस लाख रुपये से बनेगा सार्वजनिक पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंजोत में दस लाख रुपये से बनेगा सार्वजनिक पुस्तकालय
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
पंजोत में सार्वजनिक पुस्तकालय का शिलान्यास करते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू/अवाहदेवी (हमीरपुर)।
विकास खंड बमसन के पंजोत में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने रविवार को सार्वजनिक पुस्तकालय का शिलान्यास किया। इस पुस्तकालय निर्माण पर लगभग दस लाख रुपये खर्च होंगे।
शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक साबित होगा। बदलते समय में युवाओं के ज्ञान के लिए पुस्तकालय का महत्व बढ़ गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि भोरंज मिनी सचिवालय में युवाओं के लिए एक आधुनिक पुस्तकालय की सुविधा पहले ही प्रदान की गई है, जहां युवा सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं।
विधायक ने सांसद अनुराग ठाकुर से अपील की कि वे क्षेत्र के लिए कोई बड़ी योजना केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाएं। इसके साथ ही, उन्होंने पंजोत चौक में वर्षा शालिका और पंजोत से छौं गांव के लिए संपर्क सड़क को मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, सुभाष, चंदन ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Trending Videos