{"_id":"6a63be56a647b97c590751d1","slug":"a-ramp-will-connect-the-ccu-to-the-hospital-at-jol-sappad-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202151-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज में सीसीयू को अस्पताल से जोड़ेगा रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज में सीसीयू को अस्पताल से जोड़ेगा रैंप
Sat, 25 Jul 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) को 250 बेड के अस्पताल भवन को रैंप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को कम समय में सीसीयू तक पहुंचाया जा सकेगा।
18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का कॉलम निर्माण शुरू हो गया है। फाउंडेशन का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य अगले चरण में पहुंच गया है।
पांच मंजिला इस भवन को मार्च 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। सीसीयू की चौथी मंजिल को रैंप के माध्यम से अस्पताल भवन से जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों के उपचार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
कोट:
परियोजना का निर्माण सितंबर 2025 में शुरू किया गया था। पूरा निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की निगरानी में कराया जा रहा है और गुणवत्ता के मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ठेकेदार को मार्च 2027 तक भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। -पंकज कौशल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नादौन