{"_id":"6a5d2229b726ad7f2e044d1a","slug":"accused-of-withdrawing-money-via-chequebook-turns-out-to-be-a-drug-addict-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-201500-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चेकबुक के माध्यम से रुपये निकालने का आरोपी निकला नशे का आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चेकबुक के माध्यम से रुपये निकालने का आरोपी निकला नशे का आदी
Mon, 20 Jul 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत चेकबुक का दुरुपयोग कर बैंक खाते से पैसे निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरएफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के नशे का आदी पाए जाने की पुष्टि हुई है।
मामला अप्रैल माह का है। गांव सरली की महिला ने भाई की संदिग्ध मौत के दौरान साथ मौजूद युवक पर चेक चोरी कर धोखाधड़ी से करीब 42 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत में बताया था कि 15 अप्रैल को उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।
उस समय उसके साथ पंकज शर्मा नामक युवक मौजूद था, जिस पर नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के अनुसार पंकज शर्मा ने तीन चेक के माध्यम से 15 हजार, 12 हजार और 15 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर रक्त का नमूना रासायनिक जांच के लिए आरएफएसएल मंडी भेजा था। रिपोर्ट में आरोपी के नशे का आदी होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।