{"_id":"69e2831a7df6d52bcc0093c4","slug":"akshaya-tritiyaspecial-packages-will-be-available-at-jewellery-shops-hamirpur-hp-news-c-93-1-una1002-188571-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अक्षय तृतीया...आभूषणों की दुकानों पर मिलेगा विशेष पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अक्षय तृतीया...आभूषणों की दुकानों पर मिलेगा विशेष पैकेज
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। अगर आप भी सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो 19 अप्रैल का दिन स्वर्ण खरीदारी के लिए शुभ माना गया है। इस दिन आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों के लिए विशेष राहत पैकेज की व्यवस्था की गई है।
पुरोहितों का मानना है कि अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त किया जा सकता है। फिर भी पुरोहितों का मानना है कि रविवार को सुबह 10:52 पर तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी जो 20 अप्रैल को सुबह 07:30 बजे तक रहेगी।
इस दिन गृह प्रवेश से लेकर अन्य कार्य बेहद शुभ माने जाते हैं। रविवार को ऊना जिला के प्रमुख ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों के लिए विशेष छूट का प्रावधान किया है। कुछ दुकानों में सर्विस चार्ज को कम करके 10% तक कर दिया गया है। कई दुकानों में ग्राहकों के लिए गोल्ड सेविंग स्कीम्स शुरू की जा रही हैं जिसमें 20 किस्तों की अदायगी करने पर दो किस्तों में छूट देने का प्रावधान किया गया है। सर्विस चार्ज 25 फीसदी तक कम कर दिया गया है।
क्या कहते हैं स्वर्णकार
स्थानीय मुख्य बाजार मैहतपुर के सबसे पुराने स्वर्णकार सुखनंदन ज्वेलर्स के मालिक अमित सोनी ने कहा कि अक्षय तृतीया को लेकर ग्राहकों के लिए 10% तक सर्विस चार्ज कम लिए जा रहे हैं। यह ऑफर अक्षय तृतीया के बाद भी जारी रहेगा।
मैहतपुर के ही पुराने स्वर्णकार मूलराज सोनी ने कहा कि अक्षय तृतीया के पवित्र अवसर पर 25 प्रतिशत तक सर्विस चार्ज में छूट दी गई है। वह अपने शोरूम में ग्राहकों के लिए गोल्ड सेविंग स्कीम भी चला रहे हैं। इसमें मध्य तथा निम्न वर्ग के लोग किस्तों में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। 20 किस्तों के बाद दो किस्तों को की छूट दी जाती है।
स्वर्णकार श्याम हांडा का कहना है कि आभूषणों के दामों की कीमत बढ़ने के बाद कारोबार में विपरीत असर देखने को मिला है। अब दामों में उतार-चढ़ाव होने की सूरत में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
अक्षय तृतीया पर लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद को शुभ मानते हैं। इस दिन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहकों के लिए सोने के बड़े आभूषणों पर 10% तक छूट का प्रावधान किया गया है। 15% की छूट भी लेबर चार्ज पर रहेगी।
-प्रिंस राजपूत, प्रधान, जिला स्वर्णकार संघ
क्या कहते हैं पंडित शशिपाल
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त को लेकर क्षेत्र के विद्वान, अंक गणिताचार्य पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को सुबह 10:52 पर शुरू हो जाएगी और 20 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे तक रहेगी। इस दौरान लोग शुभ कार्यों की योजना बना सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X