{"_id":"69dcd955badf456018100033","slug":"anger-over-non-payment-of-revised-dues-medical-bills-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190067-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संशोधित बकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संशोधित बकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने पर रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर भवन हमीरपुर में हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की बैठक में उपस्थित सदस्य व पदाधिकारी। स
विज्ञापन
पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की बैठक
सरकार से पेंशनरों ने की मांगों को पूरा करने की अपील, अन्य मुद्दों पर भी की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की जिला इकाई की बैठक सोमवार को जिला प्रधान देवराज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। बैठक का संचालन पूर्व महासचिव शंभू राम जसवाल ने किया। जिला प्रधान देव राज पटियाल ने पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की।
पदाधिकारियों ने कहा कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 12 मार्च को नादौन में मुख्यमंत्री से मिला था और आश्वासन मिला था कि जल्द ही 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग का पेंशन संशोधन का बकाया दे दिया जाएगा।
पेंशनरों ने सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित ग्रेच्युटी, लीब-इनकैशमेंट की संशोधित बकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान और महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी न करने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर पेंशनरों की मांगों बारे घोषणा करने की मांग दोहराई।
उन्होंने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी और पदाधिकारियों व सदस्यों से खंडों में सदस्यता कार्यक्रम जारी रखने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, वित्त सचिव शंभू राम, मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम दास, जिला प्रधान देव राज पटियाल, नादौन महासचिव जगदीश चंद शर्मा, महासचिव तोता राम जंजुआ, निर्मला ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह, उप प्रधान संतोष वन्याल, रक्षक पाल, कमलेश मिश्रा, जैसी राम, कुलदीप चंद चोपड़ा व अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
Trending Videos