{"_id":"69f0aa2526fd17a61e0faa48","slug":"appeal-not-to-install-tullu-pumps-from-water-taps-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-191760-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पानी के नलों से टुल्लू पंप न लगाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पानी के नलों से टुल्लू पंप न लगाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग के उपमंडल नादौन ने सभी जल उपभोक्ताओं से अपील है कि वे पानी के नलों या जल संयोजनों से अवैध ढंग से टुल्लू पंप का प्रयोग न करें। ग्रीष्म ऋतु के दौरान अत्यधिक गर्मी और पेयजल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह अपील की है। सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के अनधिकृत पंपों के प्रयोग से वितरण प्रणाली में परेशानी होती है और कई उपभोक्ताओं की जल आपूर्ति प्रभावित होती है।
विभागीय पेयजल व्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि विभाग का सहयोग करें और जल का संयमित एवं आवश्यकतानुसार उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता टुल्लू पंप या अन्य अनधिकृत यंत्र का प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उसका जल कनेक्शन बिना किसी सूचना के काट दिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X