सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ASI Prakash Chand Thakur cremated with military honours

Hamirpur (Himachal) News: सैन्य सम्मान के साथ हुआ एएसआई प्रकाश चंद ठाकुर का अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
ASI Prakash Chand Thakur cremated with military honours
गांव झडयार में  बीएसएफ के जवानएएसआई  प्रकाश चंद ठाकुर को अंतिम संस्कार के दौरान सलामी देते बीएस - फोटो : संगठन
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। बीएसएफ के एएसआई प्रकाश चंद ठाकुर का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव झडयार में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
Trending Videos

लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन की ओर से उप तहसील टिहरा के तहसीलदार शशिपाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट राजेश कुमार यादव, असिस्टेंट कमांडेंट रामवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। असिस्टेंट कमांडेंट रामवीर सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल रात को करीब सवा दस बजे ड्यूटी के दौरान प्रकाश ठाकुर ने कहा कि उसे उल्टी जैसा महसूस हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शायद एक-दो डकार आने से ठीक हो जाएगा, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जो करीब 15-20 मिनट की दूरी पर था, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनका निधन हो चुका था।
वह अमृतसर में तैनात थे और 55 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed