फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bassi-Dhamrol road being spruced up at a cost of 35 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-धमरोल सड़क 35 लाख से हो रही चकाचक

Tue, 21 Jul 2026 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 21 Jul 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Bassi-Dhamrol road being spruced up at a cost of 35 lakh.
बस्सी–धमरोल वाया लझयाणी सड़क पर किया जा रहा निकासी नालियां बनाने का कार्य।  स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज बस्सी-धमरोल वाया लझयाणी-धार सड़क के सुधारीकरण का कार्य 35 लाख रुपये की लागत से कर रहा है। सड़क सुरक्षा के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों पर करीब पांच लाख रुपये की लागत से क्रैश बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सड़क का 50 फीसदी कार्य पूरा हो रहा है। तीन माह में सड़क सुधारीकरण कार्य पूरा होने की संभावना है। धमरोल गांव के पास 200 मीटर लंबे खड़ी चढ़ाई वाले हिस्से में पक्की नालियों का निर्माण और जलभराव वाले 100 मीटर क्षेत्र में सीमेंट पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन

यह धमरोल, लझयाणी, पलपल और धिरड़ पंचायतों के कई गांवों को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। बरसात के दौरान धमरोल के समीप सड़क पर पानी बहने से आवागमन प्रभावित होता है। इसे देखते हुए सड़क के किनारे पक्की नालियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम की बस सुविधा मांगी
धमरोल पंचायत के प्रधान विजय कुमार और उपप्रधान ज्योति ने कहा कि यह सड़क सीधे उपमंडल मुख्यालय से जुड़ती है लेकिन इस मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने विधायक सुरेश कुमार से मांग की कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए बस्सी-धमरोल वाया लझयाणी मार्ग पर लंबी दूरी की बस सेवा प्राथमिकता के आधार पर शुरू की जाए। साथ ही उन्होंने सड़क सुधार कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग का आभार भी जताया।






35 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से सड़क के सुधारीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। -प्रवीन कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के भरेड़ी अनुभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed