फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Biochar plant launched in Neri; manure to be produced from pine needles.

Hamirpur (Himachal) News: नेरी में शुरू हुआ बायोचार प्लांट, चीड़ की पत्तियों से बनेगी खाद

Sat, 25 Jul 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के निकट स्थापित बायो-चार प्लांट का लोकार्पण किया। यह प्लांट वन विभाग, महाविद्यालय प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कंपनी के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्लांट में चीड़, लैंटाना और अन्य पेड़-पौधों की पत्तियों से बायो-चार तैयार किया जाएगा, जिसका उपयोग खाद बनाने में किया जाता है। आईआईटी विशेषज्ञों द्वारा विकसित तकनीक पर आधारित यह प्लांट पर्यावरण संरक्षण में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि करीब डेढ़ टन क्षमता वाला यह प्लांट स्थानीय लोगों के लिए आय का साधन बनेगा। लोग चीड़ की पत्तियां एकत्रित कर कमाई कर सकेंगे और इससे प्रदेश को कार्बन क्रेडिट भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में जाहू सहित अन्य स्थानों पर भी ऐसे प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर वन विभाग के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, सचिव डॉ. सुशील कुमार सिंगला, प्रो क्लाइम कंपनी के सीईओ केविन कंडासामी, महाविद्यालय के डीन डॉ. रमेश भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed