सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bullion market buzzes with gold and silver purchases on Akshaya Tritiya

Hamirpur (Himachal) News: अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में रौनक, सोने-चांदी की जमकर खरीदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bullion market buzzes with gold and silver purchases on Akshaya Tritiya
प्रदीप कुमार
विज्ञापन
हमीरपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर के सर्राफा बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही आभूषण दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Trending Videos

लोगों ने इस शुभ अवसर पर सोने-चांदी के गहनों की जमकर खरीदारी की। खरीदारी को लेकर ग्राहकों में विशेष उत्साह देखा गया। कई ग्राहकों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग कर रखी थी, जिसके चलते दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने अपनी पसंद के गहने पहले ही चुन लिए थे और अक्षय तृतीया के दिन उन्हें खरीदना शुभ मानकर खरीदारी की। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई दुकानदारों ने विशेष ऑफर भी दिए।
इनमें मेकिंग चार्ज (लेबर कॉस्ट) पर लगभग 20 प्रतिशत तक की छूट शामिल रही, जबकि कुछ दुकानदारों ने मेकिंग चार्ज पूरी तरह शून्य रखा। इन ऑफरों का असर बाजार में साफ तौर पर देखने को मिला और बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ग्राहकों का कहना है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इससे समृद्धि आती है, इसलिए हर साल इस दिन विशेष खरीदारी की जाती है। वहीं, सर्राफा व्यापारियों के अनुसार इस बार का कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है।
---
ग्राहकों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग कर रखी थी। लोगों की खरीदारी से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। मेकिंग चार्ज में कटौती की गई है। -प्रदीप कुमार, दुकानदार

सुबह से दुकान में काफी रौनक है। ग्राहकों को उनकी पसंद के गहने उपलब्ध करवाए हैं। इस दिन सोना खरीदना अच्छा माना जाता है। -सुरेश हांडा, दुकानदार

प्रदीप कुमार

प्रदीप कुमार

प्रदीप कुमार

प्रदीप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article