{"_id":"69e61c5e54265cd8ca0181f2","slug":"video-hamirpur-people-from-six-panchayats-held-a-rally-in-lambloo-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: छह पंचायतों के लोगों ने लंबलू में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: छह पंचायतों के लोगों ने लंबलू में निकाली रैली
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:00 PM IST
Link Copied
जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बिजली बोर्ड अनुभाग लंबलू के तहत करीब छह पंचायतों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता सुरेश राठौड़ की अगुवाई में लंबलू, चमनेड़, बलोह, पंदेहड़, बफड़ी, कालेअंब, गसोता, छियोड़ी आदि पंचायतों के 200 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने आयुर्वेदिक अस्पताल से लेकर बिजली बोर्ड कार्यालय तक नारेबाजी लगाते हुए रैली निकाली। अधिवक्ता सुरेश राठौड़ ने बताया कि विभागीय कर्मचारी लोगों के साथ मीटर लगाने के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीटर लगाना सही नहीं है। यह केवल कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर अधिक बिल आने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अगर गरीब वर्ग के लोगों को बिजली का बिल अधिक आता है तो उसकी भरपाई कौन करेगा। उन्होंने कहा कि अगर लोग बिल जमा करवाने में विफल रहते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा तथा उन्हें दोबारा मीटर कनेक्शन लेने के लिए कार्यालयों के दफ्तर काटने पड़ेंगे। सुरेश राठौड़ ने कहा कि लोगों के साथ इस प्रकार का अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में आवाज उठाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।