{"_id":"69e5c6e8532543529f0163b1","slug":"video-janaka-navama-utasava-ma-ayathhaya-sa-makhaugdha-taka-nakal-shabhayatara-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जानकी नवमी उत्सव में अयोध्या से मखौड़ा तक निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकी नवमी उत्सव में अयोध्या से मखौड़ा तक निकली शोभायात्रा
अयोध्या में जानकी जन्मोत्सव को लेकर रामनगरी के मंदिरों में अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में अक्षय तृतीया के पुनीत पर्व पर दशरथ महल से महंत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा मखौड़ा तक निकाली गई। घोड़े, रथ, बैंडबाजा के साथ निकली रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। रथयात्रा मखौड़ा के मनोरमा नदी के तट पर पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में शामिल भगवान सीताराम के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। मखौड़ा पहुंचने पर महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य व अन्य संतों ने भी भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। इसके बाद मनोरमा नदी पर पूजन-अर्चन के बाद श्रीसीताराम नाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने बताया कि मखौड़ा मख धाम में राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति की कामना से महायज्ञ किया था। सदियों बाद भी यह परंपरा प्रवाहमान है। आज भी लोग यहां पुत्र प्राप्त की कामना से यज्ञ करने पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।