{"_id":"69e5c2cdc89422f466031706","slug":"video-kullu-poets-gathering-held-at-bhuttico-auditorium-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भुट्टिको सभागार में सजी कवियों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भुट्टिको सभागार में सजी कवियों की महफिल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:38 AM IST
Link Copied
एशिया की प्रसिद्ध बुनकर सहकारी संस्था भुट्टी वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी सभागार में एक काव्य संध्या का आयोजन किया। संस्था के संस्थापक स्वर्गीय स्वर्गीय ठाकुर वेद राम की 105वीं जयंती के मौके पर तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम की पहली संध्या में काव्य में देश के कौने कौने से आए कवियों ने कविता पाठ का आयोजन किया। इस संध्या को खास तौर पर स्वर्गीय पंडित चंद्रशेखर बेबस को समर्पित किया गया। इस मौके पर देशभर से जुटे कवियों ने अपनी कविता पाठ के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाया और कुछ ने मनोरंजन किया। साहित्य और सहकारिता का संगम समारोह के बारे में जानकारी देते हुए भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पंडित चंद्रशेखर बेबस ने सहकारिता और हैंडलूम के क्षेत्र को अपनी लेखनी के माध्यम से नई दिशा दी थी। उन्होंने कुल्वी और हिंदी भाषा में साहित्य रचकर बुनकरों को प्रोत्साहित किया। इसी परंपरा को जीवित रखने के लिए उनकी याद में हर वर्ष काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।