{"_id":"69e5cc92f2c160fdeb09230f","slug":"video-one-person-killed-in-firing-at-kaithal-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: मामूली विवाद में चाचा भतीजे पर फायरिंग, चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: मामूली विवाद में चाचा भतीजे पर फायरिंग, चाचा की मौत
गांव स्यू माजरा में खेत में काम के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के भतीजे सतनाम सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह अपने चाचा गुरविंदर सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी लेकर खेत से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नहर के पास पहुंचे, तभी गांव के ही प्रताप सिंह ने उन्हें रोक लिया और कथित रूप से रास्ता अपना निजी बताते हुए वहां से गुजरने से मना कर दिया।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि प्रताप सिंह ने गुस्से में आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसने तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां सतनाम सिंह की ओर चलाई गईं, जबकि तीसरी गोली गुरविंदर सिंह की छाती में जा लगी।
गोली लगते ही गुरविंदर सिंह मौके पर गिर पड़ा। परिजनों उसे तुरंत सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुरविंदर को मृत घोषित कर दिया। डॉ. तेजेंद्र सिंह के अनुसार, गोली मृतक की छाती के ऊपरी हिस्से में लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। गुहला थाना प्रभारी सुनेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा गवाहों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।