{"_id":"6a6b9dfd1cbf0b1dc20274c5","slug":"challan-issued-for-drunk-driving-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-202898-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शराब पीकर वाहन चलाने पर काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शराब पीकर वाहन चलाने पर काटा चालान
Fri, 31 Jul 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिझड़ी पुलिस ने वीरवार को विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने एक टैक्सी चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन रोककर जांच करने पर चालक के व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद अल्कोहल सेंसर से परीक्षण किया गया। जांच में शराब के सेवन की पुष्टि हुई। चालक ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। एएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि बिझड़ी क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह अभियान चलाया गया है। संवाद
विज्ञापन