सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children are falling prey to diseases due to weather fluctuations

Hamirpur (Himachal) News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Mar 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
Children are falling prey to diseases due to weather fluctuations
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाते मरीज। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सर्दी, खांसी के पहुंच रहे रोजाना 20 मामले, डायरिया भी बढ़ा रहा परेशानी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव बच्चों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। बच्चे सर्दी, खांसी, डायरिया और पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की बाल रोग ओपीडी में डायरिया के रोजाना पांच मामले आ रहे हैं। वहीं सर्दी, खांसी के रोजाना औसतन 20 मामले आ रहे हैं।
ओपीडी में बुखार के अलावा गले के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मार्च महीने में दिन में गर्माहट और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। तापमान में बदलाव से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। कई बच्चों को डिहाइड्रेशन की शिकायत के साथ अस्पताल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की बाल रोग ओपीडी 120 तक पहुंच गई है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों को बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। वहीं पीलिया के मामलों पर खान-पान में लापरवाही न बरतने की सलाह दी।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाल रोग चिकित्सक डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि स्वच्छ पानी और ताजा भोजन खाना चाहिए। बार-बार हाथ धोने की आदत अपनाएं। लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। लोग सतर्क रहें और समय पर इलाज लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed