{"_id":"69aabf2f83f8c0a138096302","slug":"video-hamirpur-delimitation-of-19-wards-of-the-district-council-finally-published-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जिला परिषद के 19 वार्डों का परिसीमन अंतिम रूप से प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जिला परिषद के 19 वार्डों का परिसीमन अंतिम रूप से प्रकाशित
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:19 PM IST
Link Copied
जिला परिषद हमीरपुर के कुल 19 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला परिषद के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप के संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में प्राप्त विभिन्न आपत्तियों एवं सुझावों का निपटारा करने के बाद परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर की कुल 234 ग्राम पंचायतों को जिला परिषद के 19 वार्डों में बांटा गया है, जिनकी कुल जनसंख्या 3,85,158 है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर ज़िला में कुल 19 होंगे है जबकि पूर्व में 18 वार्ड बनाए थे । उन्होंने बताया कि हमीरपुर ब्लॉक् समिति 2 वार्ड बनाए गए थे जिन्हें अब लोगों की आपत्ति और सुझाव के बाद बढ़ा कर 3 कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि ज़िला हमीरपुर में अब ज़िला परिषद के बीड़ बगेहड़ा, करोट, दरोगण पत्ती कोट, उटपुर, जंगल रोपा, ताल, चमनेड, समीरपुर, धमरोल, जाहू, खरवाड़, करेर, बिझड़ी, झंझयाणी, दांदड़ू, लहड़ा, मालग, अमलैहड़ और सपड़ोह बनाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।