Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
What did Phagwara MLA say on AAP's defeat in the Block Committee Chairman election?
{"_id":"69aa53ea35d7214ea9088ba1","slug":"video-what-did-phagwara-mla-say-on-aaps-defeat-in-the-block-committee-chairman-election-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्लाक समिति चेयरमैन पद के चुनाव में आप की हार पर क्या बोले फगवाड़ा के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक समिति चेयरमैन पद के चुनाव में आप की हार पर क्या बोले फगवाड़ा के विधायक
जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान और फगवाड़ा से विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने फगवाड़ा ब्लॉक समिति चेयरमैन पद के लिए वीरवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुरिन्द्र पाल सिंह (पांछट जोन) की जीत को पंजाब की बदलती राजनीतिक हवा का संकेत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नव-नियुक्त वाईस चेयरमैन निशा रानी (खेड़ा जोन) की जीत पर प्रसन्नता प्रकट की और दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। धालीवाल ने कहा कि यह परिणाम अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम की स्पष्ट झलक दिखाता है। उन्होंने सत्ता पक्ष के उम्मीदवार की हार को आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका बताया। विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली से निराश हो चुकी है और प्रदेश में बदलाव की लहर बन रही है। जिसके फलस्वरूप ही सारे विपक्ष ने आज ब्लाक समिति चेयरमैन पद के चुनाव में आपसी एकता का प्रदर्शन करते हुए आप पार्टी के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। क्योंकि पंजाब के लोग अब एक मजबूत, स्थिर और जनहित में काम करने वाली सरकार चाहते हैं। इसलिए भगवंत मान सरकार की विदाई का समय अब निकट आ चुका है और पंजाब की जनता बदलाव के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस नेताओं पर किए गए कथित अत्याचारों और सरकारी खजाने के दुरुपयोग का पूरा हिसाब लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।