{"_id":"69a9b808d536dd7aa20dd3ea","slug":"video-holi-celebrated-with-great-joy-at-emerald-garden-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एमराल्ड गार्डेन में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एमराल्ड गार्डेन में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया
होली के पावन अवसर पर एमराल्ड गार्डेन परिसर में रंगों का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एमराल्ड गार्डेन के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान निवासियों ने सुमधुर संगीत पर उत्साहपूर्वक आनंद लिया तथा स्वादिष्ट एवं भव्य भोज का लुत्फ उठाया। विशेष रूप से बच्चों में होली को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने गुलाल एवं विभिन्न रंगों के साथ सुरक्षित एवं आनंदमय होली खेली और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस आयोजन में एमराल्ड गार्डेन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सोसाइटी के सचिव अर्पित गुप्ता, उपाध्यक्ष माला वैश्य, आभा पटेल, राजेश अवस्थी, ललित श्यामदासानी, विजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही कमलेश कुमार पाठक, ऋषभ मिश्रा, अतुल कनोडिया, डॉ. दीपक अग्रवाल एवं डॉ. अतुल कपूर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।