सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MPT's 'Samrat Vikramaditya Heritage Hotel' accusedserving non-veg, video surfaces

Ujjain News: MPT के ‘सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल’ में नॉनवेज पकाने का आरोप, वीडियो आया सामने, उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 04:26 PM IST
MPT's 'Samrat Vikramaditya Heritage Hotel' accusedserving non-veg, video surfaces

धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित एमपीटी के सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में होटल के किचन में कथित रूप से मांस-मछली पकाए जाने का दावा किया जा रहा है। यह होटल महाकाल मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है और इसे शुद्ध शाकाहारी श्रेणी में संचालित किए जाने की बात कही जाती है। हालांकि प्रबंधन आरोपों को खारिज कर रहा है।

वायरल वीडियो में रात के समय कुछ कर्मचारी भोजन बनाते दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान कथित रूप से मुर्गा-मछली जैसा प्रतीत होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही यह आरोप भी सामने आया है कि खाना बनाते समय किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे का एंगल बदला गया, ताकि गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। संबंधित सीसीटीवी फुटेज के भी सामने आने की चर्चा है, जिससे मामला और तूल पकड़ गया है।

ये भी पढ़ें-  चैत्र कृष्ण द्वितीया पर त्रिनेत्र श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

होटल प्रबंधन ने बताया भ्रामक
होटल प्रबंधन ने इन आरोपों को भ्रामक बताया है। प्रबंधन से जुड़े सतीश पाठक के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही डिश पूरी तरह वेज थी और कुछ कर्मचारियों ने आपसी रंजिश के चलते सीसीटीवी फुटेज निकालकर उसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पर्यटन निगम की एक टीम उज्जैन पहुंची और प्रारंभिक जांच की। प्रबंधन का कहना है कि जांच के दौरान भी स्पष्ट किया गया कि वीडियो में नॉनवेज नहीं पकाया जा रहा था।

होटल वालों ने दर्ज कराया केस
इस पूरे प्रकरण में होटल प्रशासन ने प्रियंका पटेल (एफओए), राकेश सेन (स्टोर कीपर), हरिशंकर साहू और अर्पित तिवारी के खिलाफ महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि इन्होंने झूठी शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाई। मामले ने तूल तब पकड़ा जब बड़ा उदासीन अखाड़ा के संत दयानंद महाराज ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उज्जैन बाबा महाकाल और मां हरसिद्धि की पावन नगरी है, साथ ही यह सिंहस्थ की भूमि है जहां देश-विदेश से साधु-संत तपस्या और धार्मिक आयोजन के लिए आते हैं। करोड़ों सनातनियों की आस्था इस भूमि से जुड़ी है।

उनका कहना है कि यदि महाकाल क्षेत्र में इस प्रकार की कोई गतिविधि सामने आती है तो यह निंदनीय और अक्षम्य है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता से जांच कर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबाला में होली के दिन युवक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

05 Mar 2026

VIDEO: होली के हुड़दंग में युवक के सिर पर बीयर की बोतल से वार, हालत गंभीर

05 Mar 2026

Kullu: अखाड़ा बाजार में दो दिवसीय फागू मेले में पहुंचे ध्रुव ऋषि

05 Mar 2026

भीतरगांव: रंगों की बौछार और युवाओं का जोश, कस्बे में दिखा होली का जबरदस्त उत्साह

05 Mar 2026

कानपुर: डिफेंस कॉरिडोर मोड़ तक फोरलेन सड़क का काम शुरू; भारी वाहनों की राह होगी आसान

05 Mar 2026
विज्ञापन

अमर उजाला इम्पैक्ट: साढ़ में निर्माणाधीन फोरलेन पर जागे अफसर; हादसों को रोकने के लिए लगाए रिफ्लेक्शन टेप

05 Mar 2026

कानपुर: साढ़ मेंजल निगम की लापरवाही से जल संकट को दावत, छह महीने से लीक पाइपलाइन की नहीं हुई मरम्मत

05 Mar 2026
विज्ञापन

भीतरगांव: सड़कों पर हुरियारों का कब्जा, बाइक सवारों पर हुई रंगों की मूसलाधार बारिश

05 Mar 2026

भीतरगांव: ढोलक की थाप पर थिरके बुजुर्ग, फाग उत्सव में घुली लोक संस्कृति की मिठास

05 Mar 2026

भीतरगांव: हरमोनियम-झींका की जुगलबंदी और फाग के तराने, चौपालों पर आधी रात तक जम रही महफिल

05 Mar 2026

Noida: क्लब के उद्घाटन को हुआ एक साल, अभी भी सुविधाएं हैं अधूरी, जानें क्या बोले नोफा अध्यक्ष राजीव सिंह

05 Mar 2026

इंग्लैंड को हराएंगे फाइनल का टिकट पाएंगे, बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से मांगा आशीर्वाद; VIDEO

05 Mar 2026

VIDEO: मथुरा में आज कीचड़ और मिट्टी की होली

05 Mar 2026

होला मोहल्ला पर श्री अकाल तख्त साहिब से सजा अलौकिक नगर कीर्तन

05 Mar 2026

अमृतसर में डिपो की सरकारी गेहूं चक्की ले जाते पकड़ी, समाजसेवियों ने किया हंगामा

05 Mar 2026

VIDEO: बियर की दुकान पर मारपीट, छह लहूलुहान, शराब के लेनदेन में देरी पर हुआ बवाल

05 Mar 2026

गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग

05 Mar 2026

फगवाड़ा के मोहल्ला पीपारंगी में गुंडागर्दी, पिता पुत्र घायल

05 Mar 2026

Muzaffarnagar: होली पर सिसौली में दुल्हैंडी पर निकलीं भव्य झांकियां, देर रात तक जश्न

05 Mar 2026

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; VIDEO

05 Mar 2026

Video: शाहजहांपुर में होली पर मुखौटा लगाकर आए पति ने की पत्नी की हत्या, प्रेमी पर तेजाब फेंका

05 Mar 2026

होली में तेजाब फेंकने का आरोप, युवक झुलसा; VIDEO

05 Mar 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थार-बाइक टक्कर में युवक की मौत, VIDEO

05 Mar 2026

अंबाला में एक परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, आठ साल की बच्ची की मौत

05 Mar 2026

होला मोहल्ला पर श्री हरिमंदिर साहिब में फूलों और इत्र से महका वातावरण

05 Mar 2026

कानपुर: महाराजपुर में होली की खुशियां मातम में बदली, ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

05 Mar 2026

उन्नाव: अचलगंज में पुलिस पर पथराव, जान बचाकर भागे सिपाही; भारी बवाल के बाद गांव छावनी में तब्दील

05 Mar 2026

फिरोजपुर में गली में खेल रहे बच्चें की पीठ पर लगी गोली, जख्मी

एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा, बच्चे सहित तीन लोग गंभीर घायल

05 Mar 2026

फगवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

05 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed