{"_id":"69a914072cf00e0a76078a87","slug":"video-young-boy-murder-on-holi-in-ambala-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में होली के दिन युवक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में होली के दिन युवक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
दिनारपुर गांव में बस अड्डे के पास गन्ने के खेत में होली वाले दिन एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक की छाती व पेट पर चाकूनुमा हथियार से कई वार किए गए थे, जिससे पेट की आंतें तक बाहर निकल गई थीं।
पुलिस ने मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अर्जुन के रूप में की है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुट गई है। सरपंच प्रतिनिधि व कंफेक्शनरी दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे उन्हें ग्रामीण गुरजिंदर सिंह ने सूचना दी कि बस अड्डे के पास गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ा था। साहा थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक की दाहिनी बाजू पर अंग्रेजी में अर्जुन लिखा हुआ है। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल किशनगढ़ के अर्था गांव निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। किसी पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।